Mahindra Thar 2026 : महिंद्रा कंपनी की थार इंडिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑफ रोड SUV मानी जाती है। इसकी मजबूती, पावर और दमदार लुक की वजह से लोग इसे एक अलग ही लग्जरी फील वाली कार मानते हैं। ऐसे में अब कंपनी अपनी थार को 2026 मॉडल के साथ और भी एडवांस और दमदार बनाने जा रही है। नई Thar 2026 में डिज़ाइन, फीचर्स और तकनीक में बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी।
New Design Look
सबसे पहले बात कर लेते हैं Mahindra Thar 2026 के लुक की। इस बार कंपनी थार के डिजाइन में काफी बड़ा बदलाव कर सकती है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलाइट, नया बम्पर और थोड़े बड़े अलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा रियर में नए टेललैंप और ज्यादा मस्कुलर बॉडी लाइन्स देखने को मिलेंगी जिससे इसका रोड प्रजेंस पहले से ज्यादा दमदार हो जाएगा। कुल मिलाकर इसका लुक अब और भी प्रीमियम और मॉडर्न होने वाला है।
Mahindra Thar 2026 Features
फीचर्स के मामले में नई Thar पहले वाले मॉडल को काफी पीछे छोड़ देगी। इसमें बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, बेहतर AC टेक्नोलॉजी और नई सॉफ्ट टच फिनिश मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और कुछ रिपोर्ट्स में ADAS फीचर्स तक की चर्चा चल रही है। इससे यह SUV अब सिर्फ ऑफ रोड ही नहीं बल्कि हाईवे और सिटी ड्राइविंग के लिए भी एक शानदार ऑप्शन बन जाएगी।
Powerful Engine
इंजन की बात करें तो Thar 2026 में वही पुराने लेकिन पावरफुल इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं। इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। दोनों ही इंजन पहले से बेहतर ट्यूनिंग के साथ आएंगे जिससे ड्राइविंग और स्मूद और रेस्पॉन्सिव होगी। साथ ही 4×4 और RWD दोनों ऑप्शन मिल सकते हैं।
Mahindra Thar 2026 Price & Launch Date
नई Mahindra Thar 2026 की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। उम्मीद है कि इसकी शुरुआती कीमत 15 लाख से शुरू होकर ऊपर तक जा सकती है। जहां तक लॉन्च की बात है, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार 2026 के शुरुआती महीनों में भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है।